भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान की बैठक मथुरा रोड स्थित आसना में भगवान परशुराम मंदिर परिसर में हुई। ट्रस्ट व संस्थान के अध्यक्ष पीसी शर्मा ने बताया कि आज अनूठे रूप में फूलों की होली खेली जाएगी। नृत्य, मनभावन झांकियां, हास्य कवि सम्मेलन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर महासचिव डॉ. एनके शर्मा, कोषाध्यक्ष यतीश सारस्वत, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, सतेंद्र पंडित, सोनू वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रेमचंद उपाध्याय व नेत्रपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, आगरा रोड पर गोले ठाकुर महासभा की ओर से मुकंदपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर जागृति केंद्र पर 23 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल बाबू ने दी।