फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज बिरज में होली है रे रसिया...

विज्ञापन
जयगंज ​स्थित मुरली मनोहर मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बृज में रंग बरस रहा है, होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ है। रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को अबीर, गुलाल के रंग में पूरा शहर डूब गया। पुराने शहर में कुछ ऐसा दृश्य नजर आया मानो मथुरा और वृंदावन की होली की मिठास यहां घुल गई हो। सुबह से ही मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



श्री मुरली मनोहर महाराज मंदिर, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, रंगेश्वर महादेव मंदिर जयगंज से आरती के बाद जैसे ही गुलाल अर्पित हुआ, पूरा शहर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। वैसे ही हुरियारों ने रंगों की बारिश कर दी। कुछ ही पलों में पूरा शहर में गुलाबी और पीले रंगों से सराबोर हो गया। शोभायात्रा में प्राचीन सिंहासन, राधा- कृष्ण, भगवान शंकर, राम परिवार, कालीजी, हनुमान समेत करीब 25 सुंदर झांकियां शामिल थी। मथुरा से पहुंची शहनाई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक फाग गाती रहीं और बच्चे रंगों से खेलते नजर आए।


फूलों की वर्षा और अबीर-गुलाल की हल्की फुहारों ने माहौल को ब्रज जैसा बना दिया। बाजारों और गलियों में भी रंगोत्सव की छटा बिखरी रही। श्रद्धालु एक-दूसरे को प्रेम से रंग लगाकर गले मिलते रहे। शाम ढलते-ढलते शहर पूरी तरह रंग और भक्ति के रस में डूब चुका था।
विज्ञापन



मुख्य मंदिरों और चौक-चौराहों पर हुरियारों की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती रहीं। अबीर-गुलाल की रंगीन फुहारों ने आसमान तक को गुलाबी कर दिया। हर ओर रंग, अबीर, गुलाल एवं फूलों की वर्षा होती नजर आई। इस अवसर पर समाजसेवी अभिषेक सक्सेना, हरिकांत महाराज एवं आचार्य सौरभ शास्त्री, मुख्य संयोजक मनोज यादव, भाजपा नेता रघुराज सिंह, अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, मीडिया प्रभारी राज सक्सेना, अंकित वाष्र्णेय, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, आकाश यादव, सुमित पाठक आदि का सहयोग रहा।



लठामार होली में सजा ब्रज सा रंग

शहर के श्री वाष्र्णेय मंदिर पर रंगभरनी एकादशी पर इस बार लठामार होली ने ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण ब्रजमय हो उठा। जैसे ही ढोल की थाप गूंजी और रसिया की तान छिड़ी, गोपियों के प्रतीक स्वरूप में पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाओं ने लाठियां संभाल लीं। सामने ग्वाल बने युवाओं ने सिर पर साफा बांधा, हाथों में ढाल थामी और मुस्कुराते हुए मैदान में उतर पड़े। हंसी-ठिठोली के बीच जब लाठियां प्रतीकात्मक रूप से बरसनी शुरू हुईं तो ग्वालों ने हर वार को हंसते-हंसते सहा। हर चोट पर ठहाके गूंजे और तालियों के साथ राधे-राधे के जयकारों ने उत्सव का उत्साह दोगुना कर दिया। यहां राधेश्याम गुप्ता, भुवनेश आधुनिक, मनोज मिश्रा, राहुल, नीरू , आशा , अंजू , खुशी आदि थे।
-

आयो नंद गांव तै होली खेलन नटवर नंद किशोर..

सामाजिक संस्था जनदर्पण व श्री अचलेश्वर मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर अचलताल पर नजारा ऐसा था मानो बरसाना और नंदगांव की ऐतिहासिक लठामार होली की झलक शहर में उतर आई हो। गुलाल की उड़ती बौछारों के बीच हर चेहरा उल्लास से दमक रहा था। आयो नंद गांव तै होली खेलन नटवर नंद किशोर..., होली खेलन आयो श्याम आज जाहि रंग में बोरो री..., आज बिरज में होली रे रसिया...., होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा... आदि भजनों व गीतों पर हर कोई थिरकता व झूमता नजर आया। शुभारंभ श्री राधा- कृष्ण व शिव पार्वती के विग्रह पर गुलाल लगाने के साथ हुआ। यहां मुख्य अतिथि लाजेश वार्ष्णेय, अनिल बजाज, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, विष्णु बंटी, अतुल राजा, देवेश चंद्र, देवेंद्र सराफ, राजबहादुर गुप्ता, आशीष बजाज के अलावा मानव कल्याण एक संकल्प संस्था, वार्ष्णेय पहल के सदस्य माैजूद रहे। पक्की सराय बिहारीजी मंदिर में लठामार होली खेली गई। इस अवसर पर राजीव सेठ एडवोकेट, मोहनलाल वर्मा, दिलीप वार्ष्णेय, दीपू बादशाह आदि थे।
-

फूलों व गुलाल से खेली गई होली

श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी में फूलों और गुलाल से होली खेली गई। राधा की साखियां भगवान कृष्ण को न्योता देने के लिए अपनी सखियों के संग मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने 56 भोग लगाकर का माल्यार्पण किया। यहां अध्यक्ष सतीश गाैड़, प्रवीण वाष्र्णेय, मनोज अग्रवाल, बृजमोहन, शशि गाैड़, स्नेह लता वार्ष्णेय, पुष्पा गाैड़, मीरा शर्मा, वर्षा शर्मा, सरोज वर्मा, मोना वार्ष्णेय, साधना मित्तल, गुंजन अग्रवाल, छाया शर्मा आदि थे।


श्री सत्य साई सेवा देवत्रय समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां डॉ. एनके सारस्वत, राम किशन गुप्ता, राकेश, उमेश शर्मा, एमसी मित्तल, इंजीनियर चंद्रभूषण शर्मा, डॉ. पीपी सिंह, कुसुम सिंह आदि थे। खाटू श्याम मंदिर मथुरा रोड पर रंग भरनी एकादशी धूमधाम से मनायी गई। यहां अध्यक्ष पुनीत गुप्ता, प्रदीप बेचैन, सौरभ वार्ष्णेय, हर्ष मित्तल, शोभत कौशिक, सत्येंद्र गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, गौरव, राजीव आदि थे।


अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में महंत विनयनाथ महाराज के नेतृत्व में रंगभरनी एकादशी पर भगवान गणेश संग फूलों की होली खेली गई। मामू भांजा स्थित श्री राधा मोहन मंदिर में आचार्य यश भारद्वाज के नेतृत्व में उल्लास व पारंपरिक तरीके से होली खेली गई। रंगभरनी एकादशी के पावन शुभ अवसर पर श्री प्राचीन हनुमान मंदिर कुआं वाला ( श्री गुप्तेश्वर महादेव धाम ) सराय हकीम में होली महोत्सव मनाया गया। यहां पंडित करन भारद्वाज, पंडित प्रमोद भारद्वाज, गुड्डी भारद्वाज, शोभा, रिंकल, शिखा, रश्मि, रेखा, हेमा, ऊषा, कविता आदि उपस्थित रहे।


निशान यात्रा में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे

रंगभरनी एकादशी पर बाबा नीम कराैरी धाम से श्री गिलहराज जी मंदिर अचलताल तक श्याम बाबा के भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। इसमें बाबा की पालकी सबके आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई थी। यात्रा में श्याम प्रेमी पीले वस्त्रों में गुलाबी रंग की श्याम ध्वजा लेकर चल रहे थे। जगह-जगह इत्र, पुष्प व गुलाल की वर्षा की गई। मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ, लोकेश गोयल, मोहित, सुमित वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय, सचिन तायल, गौरव शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें