दिल्ली जाने से रोके गए हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण सूर्यवंशी की हत्या के विरोध में दिल्ली जा रहे हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारीयों को हरदुआगंज में पुलिस ने नजरबंद कर रोक लिया। पदाधिकारियों ने बताया है कि पुलिस ने उन्हें देर रात से ही हाउस अरेस्ट किया है।
जिला संयोजक भूपेंद्र हिंदू, संगठन मंत्री यतेंद्र राज सिंह व जिला मंत्री दिनेश लोधी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह दिल्ली में तरुण सूर्यवंशी के घर जाने वाले थे, लेकिन शुक्रवार रात से ही यतेंद्र राज के घर पहुंची पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को नजर बंद कर लिया गया। इस दौरान मयंक शर्मा, आदित्य शर्मा, रॉकी ठाकुर, सनी राजपूत, निशांत ठाकुर, करण आदि मौजूद रहे।