भूपाल नगलिया में मकान की छत का पडा मलवा। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव भूपाल नगलिया में एक जर्जर कमरे की छत शनिवार की सुबह भर-भराकर गिर गई। हादसे में कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव में शीलेंद्र सिंह का घर पक्का बना हुआ है। एक कमरे की छत जर्जर थी। परिवार के सभी सदस्य अन्य कमरों व बरामदे में बैठे थे। इस बीच जर्जर कमरे की छत अचानक गिर गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। एसडीएम हरिश्चंद्र ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।