फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः टीकाकरण के लिए बच्चे अपने परिजनों को करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूल, माध्यमिक इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के बच्चे अब टीकाकरण के लिए अपने परिजनों को प्रेरित करेंगे। टीका से वंचित परिजनों को टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने की अपील करेंगे। इसके लिए शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्राचार्य व प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्राचार्यों से कहा है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को पहला और दूसरा टीका समय से लगवाना होगा। इस सामाजिक कार्य में जनमानस को प्रेरित करने के लिए विद्यालयों के बच्चे मसीहा साबित हो सकते हैं। क्योंकि बच्चों की बात उनके अभिभावक कभी टालते नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक करें और उनके माध्यम से परिजन व पड़ोसियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करवाएं। कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के रूप में यह कार्य करवाएं। इससे जो लोग टीके से वंचित रह गए हैं। वह टीका लगवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें