ईद उल फितर पर महानगर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रविवार को दिन भर पुलिस-प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। एक तरफ जहां पुराने शहर में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम राजकुमार की अगुवाई में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आईटीबीपी की टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट, स्वॉट टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल, होटल, ढाबों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया।
होटलों में संदिग्धों की आवाजाही देखी गई। ईदगाह पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह स्थल पर देर शाम डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस की ब्रीफ मीटिंग को संबोधित किया। कहा कि सुरक्षा और जानवरों को लेकर लापरवाही सहन नहीं होगी, कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर आयुक्त सीओ आदि मौजूद रहे। उधर, महानगर में कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। अगर कहीं गड़बड़ होती है, तो इन संदिग्धों पर शिकंजा कसा जाएगा। कुछ नंबरों को भी सर्विलांस पर लगा रखा है।
ट्रैफिक डायवर्जन
मार्ग प्रभारी अधिकारी
फायर सर्विस तिराहा से गूलर रोड-रघुवीरपुरी की ओर इंस्पेक्टर बन्नादेवी
मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर इंस्पेक्टर बन्नादेवी
रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की ओर इंस्पेक्टर बन्नादेवी
कबरकुत्ता तिराहा से रेलवे रोड की ओर एसओ गांधीपार्क
आगरा रोड से मामू भांजा की ओर एसओ गांधीपार्क
मदार गेट तिराहा से हलवाईखाना की ओर इंस्पेक्टर कोतवाली
सासनी गेट चौराहे की ओर एसओ सासनी गेट
इगलास रोड से कासिमनगर बाईपास की ओर एसओ सासनी गेट
खैर रोड पर गोंडा तिराहा से खैर अड्डा की ओर एसओ देहली गेट
(नोट:-इन मार्गों पर भारी व हल्के कामर्शियल वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित।)
मार्ग प्रभारी अधिकारी
देहली गेट चौराहे से खैर अड्डे की ओर एसओ देहली गेट
खैर रोड पशु चिकित्सालय का संपूर्ण मार्ग एसओ दहली गेट
खटीकान चौराहे से खैर रोड की ओर एसओ देहली गेट
हीरानगर चौराहे से खैर रोड की ओर एसओ देहली गेट
हीरानगर चौराहे से पटपटगंज की ओर एसओ देहली गेट
हीरानगर चौराहे से चरखवालान की ओर एसओ देहली गेट
जौहरी मंदिर से चरखवालान की ओर एसओ देहली गेट
करबला से ईदगाह की ओर एसओ देहली गेट
महेशपुर फाटक से क्वार्सी थाने की ओर एसओ क्वार्सी
जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की ओर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
पुरानी चुंगी से जमालपुर की ओर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
(नोट:-इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहन साइकिल, स्कूटर, रिक्शा आदि पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।)
फोर्स के इंतजाम
12 एसओ देहात के ईदगाह क्षेत्र में लगाए हैं
150 एसएचओ/एसआई भी किए गए यहां तैनात
154 कांस्टेबलों की हुई है इस इलाके में तैनाती
02 कंपनी आरएएफ ईद के लिए शहर को मिलीं
02 कंपनी आईटीबीपी भी ईदगाल स्थल पर लगाई
02 प्लाटून पीएसी-आरआरएफ शहर को मिली है
04 सेक्टरों में ईदगाह-आसपास का इलाका बांटा
01 सीओ और एक मजिस्ट्रेट रहेंगे
चेकिंग के इंतजाम
देर शाम ईदगाह स्थल के अंदर और बाहर की गई एंटी सेबोटाज चेकिंग
एंटी माइंस, मेटल डिटेक्टर, नजरी चेकिंग के बाद सुरक्षा घेरे में आई ईदगाह
चेकिंग के बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं, सुबह से प्रवेश शुरू
सुबह 4 बजे से ड्रोन कैमरे से ईदगाह स्थल और आसपास रहेगी निगरानी
ईदगाह स्थल को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। ईदगाह के आसपास के इलाकों में जानवर पालने वालों को नोटिस दिए गए हैं। ईदगाह की ओर जाने वाले हर मार्ग पर जाल लगाकर वाहनों को रुकवाने के इंतजाम नगर निगम ने किए हैं। ईदगाह स्थल सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। - राजेश पांडे, एसएसपी