फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: संदीप हत्याकांड में गवाहों की तलबी पर हाईकोर्ट की रोक, तीन नाबालिग सहित 13 लोग जा चुके हैं जेल

Mon, 03 Feb 2025 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गांधी आई तिराहा पर सरेशाम शूटरों ने अलीगंज के चर्चित सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें रिश्ते के दामाद द्वारा शूटरों से हत्या कराया जाना उजागर हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज के बहुचर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाहों की फिर से तलबी संबंधी स्थानीय अदालत के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह रोक 7 फरवरी तक रहेगी। 7 फरवरी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद तय होगा कि गवाह फिर से तलब होंगे या नहीं।

विज्ञापन


शहर के गांधी आई तिराहा पर सरेशाम शूटरों ने अलीगंज के चर्चित सीमेंट सप्लायर व लॉजिस्टिक कारोबारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें रिश्ते के दामाद द्वारा शूटरों से हत्या कराया जाना उजागर हुआ था। मामले में तीन नाबालिग सहित 13 लोग जेल भेजे गए। 

मुकदमे का ट्रायल एडीजे तीन की अदालत में चल रहा है। गवाही पूरी हो चुकी है और निर्णय की स्थिति में है। इसी बीच वादी पक्ष ने चार गवाहों को फिर से तलब करने की अर्जी दी, जिस पर गवाह तलब करने संबंधी आदेश हो गया। मगर बचाव पक्ष इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें