फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ : युवाओं के आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च करते सीओ तृतीय श्वेताभ ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को कस्बा जट्टारी व यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बवाल के बाद रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन को शंका है कि आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सुबह से देर शाम तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान गश्त करते रहे। यहां एससीएम प्रथम केबी सिंह, द्वितीय सुधीर कुमार, डीएसओ शिवाकांत पांडेय समेत तीन-तीन मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय कई थानों की पुलिस फोर्स को लेकर रेलवे स्टेशन पर सूचना लेते रहे। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा, एसएसआई अमित सिंह, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार आदि ने स्टेशन परिसर के अलावा रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आस-पास के मडराक, दाऊद खां, महरावल, कुलवा, सोमना, डांबर स्टेशन पर भी जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया गया है, जहां से आंदोलनकारी युवा रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर यातायात को प्रभावित कर सकते हैं। वहां निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें