फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under 16 Tennis Ball Cricket: कृष्णा इंटरनेशनल को हरा हेरिटेज स्कूल बना चैंपियन, छह विकेट से मैच जीता

Sun, 20 Apr 2025 02:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गीतांश ने 17 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज संस्कार (कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शिशांत, क्षेत्ररक्षक दिव्यांशु (हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल) को चुना गया।
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए अंतर विद्यालयीय अंडर-16 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट को हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने जीत लिया। उपविजेता कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल रहा। संस्कार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

विज्ञापन


19 अप्रैल को हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बीच फाइनल खेला गया। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 79 रन बनाए। हेरिटेज के शिशांत ने तीन विकेट प्राप्त किए। हेरिटेज की टीम ने 14 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। अखिल ने छक्का लगाकर जीत हासिल की। गीतांश ने 17 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज संस्कार (कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शिशांत, क्षेत्ररक्षक दिव्यांशु (हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल) को चुना गया।

मुख्य अतिथि आरएएफ के कमांडेंट विनोद कुमार, डिप्टी कमांडेंट हेमंत दीक्षित, स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन, शीतल गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि मैच में जीतना जरूरी नहीं होता, बल्कि हिस्सा लेना जरूरी होता है। खिलाड़ियों को टीम भावना की सीख मिलती है। इस अवसर पर वीके चौधरी, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें