फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा के बागी हेमवंत चौहान अब जनसत्ता दल से प्रत्याशी

विज्ञापन
हेमवंत चौहान। बरौली विधानसभा प्रत्याशी जनसत्ता दन लोकतात्रिंक पार्टी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी हुए बरौली के युवा नेता हेमवंत सिंह चौहान जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से मुलाकात की और उन्हें बरौली सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हेमवंत चौहान का जिलाध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह चौहान व महानगर अध्यक्ष युवा अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव जयप्रकाश सेंगर, उपाध्यक्ष अनुज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कृष्णकांत चौहान, नितिन चौहान, अमित, राहुल आदि मौजूद रहे। बता दें कि हेमवंत लगातार दो बार से बरौली पर भाजपा से टिकट मांग रहे थे। मगर दोनों बार से उन्हें निराशा हाथ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें