फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: आरोपी हेमू खुद होना चाहता है हत्या में तलब, दायर की अर्जी, आज रिपोर्ट देगी पुलिस

Tue, 26 Aug 2025 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

25 जुलाई को कोंडरा के शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी की हत्या के बाद पुलिस ने शूटर व कुछ साजिशकर्ता जेल भेज दिए थे। मगर फरार प्रमुख साजिशकर्ता हेमू को पुलिस तलाश रही थी। तभी पता चला कि वह छह अगस्त को राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना से सुनियोजित तरीके से तमंचे सहित गिरफ्तार होकर जेल चला गया।
विज्ञापन
मृतक प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र सिंह उर्फ सोनू चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की तालानगरी में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की हत्या के बाद तमंचे सहित राजस्थान में सुनियोजित तरीके से जेल गया टाइगर ग्रुप सरगना हेमू चौधरी बेहद शातिर है। अब उसने खुद ही सोनू की हत्या में खुद को तलब कराने संबंधी अर्जी अदालत में दायर करा दी है। जिस पर 26 अगस्त को पुलिस रिपोर्ट दाखिल करेगी। तलबी आदेश पर 27 अगस्त को अदालत स्तर से निर्णय दिया जाएगा।

विज्ञापन


25 जुलाई को कोंडरा के शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी की हत्या के बाद पुलिस ने शूटर व कुछ साजिशकर्ता जेल भेज दिए थे। मगर फरार प्रमुख साजिशकर्ता हेमू को पुलिस तलाश रही थी। तभी पता चला कि वह छह अगस्त को राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना से सुनियोजित तरीके से तमंचे सहित गिरफ्तार होकर जेल चला गया।

अभी पुलिस उसे बी वारंट पर यहां तलब कराने का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में दो दिन पहले हरदुआगंज प्रभारी निरीक्षक राजस्थान की जेल में उसके बयान लेने गए। तभी उन्हें पता चला कि हेमू ने खुद को सोनू की हत्या में तलब कराने संबंधी अर्जी खुद अपनी ओर से ही दायर करा दी है। यह सुनकर वे दंग रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां वापस आकर सोमवार को अदालत खुलने पर उन्होंने जानकारी की तो पाया कि मामले में बुधवार की तारीख नियत है। अब वे अपनी ओर से इस मामले में अदालत को रिपोर्ट देंगे। फिर उसे यहां तलब कराने संबंधी आदेश जारी होगा। तब उसे यहां तलब कराकर रिमांड पर लिया जाएगा।

मंशा पुलिस से बचने की या कुछ और
ये अनोखा मामला होगा। जब कोई अपराधी किसी अपराध में खुद को तलब कराने के लिए अदालत में अर्जी दायर कर रहा है। इसे लेकर पुलिस यही मान रही है कि या तो उसकी मंशा पुलिस से बचने की होगी। वजह है कि तमंचे के मुकदमे में उसे जल्द जमानत मिल सकती है। इसलिए वह जमानत पर बाहर आने से पहले हत्या में ही जेल में रहना चाहता है। या फिर नीयत साक्ष्य छिपाए रखने की होगी। अगर वह बाहर आता है, पकड़ा गया तो पुलिस अपने अनुसार साक्ष्यों पर काम करेगी। कुल मिलाकर अब ये उससे रिमांड पर पूछताछ में ही उजागर होगा। इस विषय में सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी बताते हैं कि सोनू चौधरी हत्याकांड में हेमू मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस के पास इसके ठोस साक्ष्य हैं। उसे बी वारंट पर तलब कराया जाता। उससे पहले उसने खुद अपनी ओर से तलबी अर्जी दायर कराई है। हत्या के मुकदमे में नाम बढ़ाए जाने का अनुरोध अदालत से किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें