फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों की बत्ती गुल

Thu, 14 May 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
तेज-आंधी बारिश के चलते गुल बिजली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में बुधवार रात तेज आंधी, बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। खराब मौसम के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमें देर रात तक फीडरों की पेट्रोलिंग और लाइन फॉल्ट की जांच में जुटी रहीं।


दिन में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. असरफ अली के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन 17 मई से गर्मी का असर और तेज होगा।
विज्ञापन



तेज आंधी और बारिश के कारण शक्ति नगर, पला रोड मायापुरी, गूलर रोड, महेंद्र नगर, भदेशी फाटक, भजन विहार गेट, डी-सेंटर, जलालपुर, नींवरी फीडर, रावणटीला और निधिवन समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहर उमेश चंद ने बताया कि फीडरों की पेट्रोलिंग के बाद चरणबद्ध तरीके से बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी। फिलहाल विभागीय टीमें लाइन फॉल्ट और अन्य तकनीकी खामियों को दूर करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें