फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Temperature: अगले चार दिन लू का अलर्ट जारी, तापमान लगाएगा छलांग

Sun, 19 May 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। 23 मई तक हीट वेव से सावधान रहने की सलाह दी गई है। केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। वहीं इस दौरान पारा 45 डिग्री पार जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर तेज धूप में चेहरे को ढककर जाती स्कूटी सवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में तेज धूप और गर्म हवा से लू का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर में ही रहने की सलाह दी है। 19 मई को दिन भर लोग गर्मी और लू से बेहाल रहे। गर्म हवाओं ने लोगों के सिर में दर्द कर दिया।

विज्ञापन


19 मई को जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा था। सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शाम 6 बजे के बाद भी लू की लपट कहर बरपाती रही। गर्मी के चलते कूलर और एसी फेल रहे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। तपिश की वजह से लोग घरों में कैद दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। 23 मई तक हीट वेव से सावधान रहने की सलाह दी गई है। केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है। वहीं इस दौरान पारा 45 डिग्री पार जाने की संभावना है।

इमरजेंसी में बढ़े मरीज, वार्डों में एक बेड पर दो मरीज
19 मई को ओपीडी बंद होने के कारण जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में भी मरीजों की अच्छी संख्या रही। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, घबराहट, गैस, अपच आदि के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। इमरजेंसी और वार्ड के बेड फुल हैं। बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज लेटे नजर आए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि बच्चों व बड़ों को हर छोटे अंतराल पर ओआरएस या नमक चीनी का घोल पिलाएं। जिससे शरीर में निर्जलीकरण की समस्या न हो। बेहद जरूरी कार्य न हो तो धूप में बाहर न निकलें। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में भी लू, डायरिया के मरीजों की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। गर्मी में लोग सावधानी बरतें। परेशानी होने पर चिकित्सीय सलाह लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें उपाय
- दिन में 5 से 6 लीटर पानी पीएं।
-दोपहर में 11 से 4 बजे तक बाहर न निकलें।
-सीधे धूप के संपर्क में न आएं।
-पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- बाहर की प्रदूषित चीजों का सेवन न करें।
- तरल पदार्थों का सेवन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें