फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : परीक्षाफल के साथ मिलेगा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में परीक्षाफल के साथ अब स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड भी मिलेगा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड जारी होगा। इसके लिए विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2022-23 में लागू होगी। इस बार अर्द्ध वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। अब तक वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी होता था। यूपी बोर्ड रिपोर्ट कार्ड और स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड का प्रारूप जारी करेगा। इसके पीछे की मंशा दोनों कार्ड की एकरूपता है। विद्यालय के प्रधानाचार्यों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाएंगे। स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थी की आयु, लंबाई, ब्लड ग्रुप, वजन, आंख, दांत, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, कोविड-19 टीकाकरण का ब्योरा होगा।
यूपी बोर्ड ने एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड सहित अन्य जानकारियों का उल्लेख है। एकेडमिक कैलेंडर विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर 15 तक अपलोड करें
यूपी बोर्र्ड के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी 15 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें