फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घटिया सड़क निर्माण पर एडीए ने जिम्मेदारों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी स्थित जाफरी ड्रेन से सिंधौली पर जीटी रोड को जोड़ने वाली सड़क का घटिया निर्माण करने के आरोपी ठेकेदार और अभियंताओं से 15 दिन में जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि बहुत कम समय में सड़क कैसे खराब हो गई। छह किलोमीटर की इस सड़क को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने सात करोड़ रुपये से निर्मित कराया था। यह नोटिस एडीए के उपाध्यक्ष ने जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर जारी किए हैं। उसी के बाद तय होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जाफरी ड्रेन की पटरी पर इस सड़क को एडीए ने 2017 में सात करोड़ की लागत से निर्मित कराया था। करीब छह किमी लंबी इस सड़क पर पीसीसी निर्माण कराया गया था। जो कि छह महीने में ही उखड़कर बह गई। इस बारे में कोल विधायक अनिल पाराशर द्वारा कमिश्नर व शासन स्तर पर उसी समय शिकायत की थी। इसके बाद कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे । जिसकी जांच ग्रामीण अभियंत्रण सेवा व गंग नहर के दो अभियंताओं ने की थी। जांच टीम ने रिपोर्ट में कहा है कि सड़क इतनी जल्दी कैसे उखड़ गई। इसको लेकर अमर उजाला द्वारा अभियान चलाने पर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त व एडीए वीसी ने मौका मुआयना किया था। उसी के बाद तय हुआ कि ज्यादा खर्चा नहीं हुआ तो लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की मर्म्मत करा दी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी अभियंताओं की टीम ने की पैमाइश
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता की टीम ने शुक्रवार दोपहर जाफरी ड्रेन की पटरी पर खराब सड़क की मरम्मत के लिए पैमाइश की। अभियंताओं की टीम कोे छह किलोमीटर लंबाई में करीब 10 स्थानों पर सड़क ज्यादा खराब मिली है। इसके अलावा कई स्थान पर यह सड़क थोड़ा थोड़ा खराब थी। इन सभी स्थानों पर खराब सड़क का आकलन एक दो दिन में तैयार कर लिया जाएगा। जिसके आधार पर प्रस्तावित लागत का एस्टीमेट तैयार करके मंडलायुक्त और एडीए के उपाध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा। इसी के बाद निर्णय लिया जाएगा कि इस सड़क की मरम्मत होगी या फिर नए सिरे से लोक निर्माण विभाग निर्मित कराएगा।
विज्ञापन

जांच में घटिया निर्माण होने की पुष्टि के बाद संबंधित ठेकेदार और अभियंताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे 15 दिन में जवाब देने को कहा है। इन सभी का जवाब मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। गोरांग राठी, एडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें