फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भरे बाजार अपनी बाइक में लगा दी आग

Mon, 25 Aug 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बाइक से उठतीं आग की लपटें । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव बरका के भरे बाजार में एक युवक ने सड़क पर बाइक खड़ी कर उसमें आग लगा दी। इसके बाद धू-धूकर जलती बाइक को खड़े होकर देखने के साथ ही वह लोगों को चेतावनी भी देता रहा कि कोई भी आग नहीं बुझाएगा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बरका चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक में लगी आग को बुझाया। साथ ही युवक को हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में पिता व अन्य ग्रामीणों के अनुरोध पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
गांव उटवारा निवासी अर्जुन उर्फ केटी का रविवार की सुबह करीब दस बजे किसी बात पर अपने परिजन से विवाद हो गया था। बताते हैं कि इसके बाद वह अपने पिता की पुराई बाइक लेकर घर से निकल गया। बरका चौकी स्थित मार्केट में पहुंचकर उसने शराब पी। इसके बाद दोपहर में अपनी बाइक में आग लगा दी। मार्केट में मौजूद दुकानदारों व लोगों से कहा कि कोई भी आग नहीं बुझाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने सूचना दी तो बरका चौकी इंचार्ज गंगाराम गंगवार सिपाहियों सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के पिता ने मुनेश चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके बेटे ने शराब के नशे में उनकी बाइक में आग लगा दी। हालांकि परिवार और ग्रामीणों के कहने पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें