फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव भगवानपुर-हिरनौटी में गंदगी से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव भगवानपुर हिरनौटी में सुविधाओं के आभाव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव भगवानपुर-हिरनौटी में गंदगी, जलभराव के साथ विकास कार्य नहीं होने से रविवार को गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के अखिलेश सारस्वत, प्रेम नारायण, अमित सारस्वत, पंकज सारस्वत, बसंत सारस्वत, दीपक कुमार, किशनपाल शर्मा, अंकुश शर्मा, विनय चंद्र सहित दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ व्याप्त है। गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं, जिससे दुर्गंध आ रही है। गलियों में पानी भरा हुआ है। गांव में विकास कार्य हुए ही नहीं हैं, और जो हुए हैं उनकी गुणवत्ता खराब है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा के कार्यों में अनियमितताएं बरती गई है तमाम शिकायतें की हैं, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा है। मौके पर शिशुपाल सारस्वत, रामखिलाड़ी सारस्वत, नीरज कुमार, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम प्रधान महेश चंद्र सारस्वत का कहना है कि गांव में बारिश के कारण गंदगी हो गई है, शीघ्र ही सफाई कर्मचारी से सफाई कराकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें