पिता का आरोप है कि मथुरा के राया का एक युवक घर के पास आया और मेरी 17 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए तो उसने किशोरी पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक फुसला कर राया मथुरा ले गया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, बाद में परिजनों ने किशोरी को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव की एक महिला द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत शुक्रवार को करीब सुबह साढ़े 10 बजे जनपद मथुरा के राया का एक युवक घर के पास आया और मेरी 17 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इसी दौरान युवक के परिजन आ गए तो उसने किशोरी पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।
इस पर युवक, उसके माता-पिता, बहन, भाभी सहित अन्य लोगों ने किशोरी को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे वह गंबीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता ने देरात्रि करीब दो बजे घर आकर अपनी मां को आपबीती बतायी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांचकर कार्यवाही की जाएगी।