फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला से बात करने पर पिटाई से भयभीत युवक ने की खुदकुशी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनिल एक महिला से फोन पर बात करता था। इसी बात पर गांव के ही योगेश, पुष्पेंद्र, दिनेश निवासी जारौठी, सुक्का और सूरजपाल निवासी कासिमपुर ने उसे काफी मारा पीटा था। इसके बाद 28 जून को सुबह भी अनिल के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया और उसे तरह-तरह की धमकियां दीं।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव सिमथला में महिला से बात करने पर पिटाई और धमकी से खौफ में आए एक युवक ने 28 जून रात विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


गांव सिमथला निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अनिल कुमार (24) ड्राइवर था। अनिल एक महिला से फोन पर बात करता था। इसी बात पर 27 जून की शाम गांव के ही योगेश, पुष्पेंद्र, दिनेश निवासी जारौठी, सुक्का और सूरजपाल निवासी कासिमपुर ने उसे काफी मारा पीटा था। इसके बाद 28 जून को सुबह भी अनिल के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया और उसे तरह-तरह की धमकियां दीं।

इससे डर और दहशत में आए अनिल ने अपने ही घर में 28 जून रात करीब आठ बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे जिला बुलंदशहर के कस्बा डिबाई के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिवार के लोग अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित एक प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां देर रात चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191, 115, 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रविवार को गांव में गमगीन हाल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

युवक को कुछ लोगों द्वारा पीटने पर आत्महत्या करने की बात परिजनों ने बताई है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है, जो साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- राजीव द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें