छेरत में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर गांव के कुछ लोगों ने कॉलेज के पास चाय की दुकान पर हमला कर दिया। पिस्टल के बट मारकर दो छात्राओं को घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गोली भी चलाई गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्राें के साथ जवां थाने में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएएमएस के छात्र सूर्य कुमार तिवारी और दीपक ठाकुर शुक्रवार को कॉलेज के बाहर पृथ्वीराज हॉस्पिटल के पास दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान छेरत के कुछ युवक थार से वहां पहुंच गए। चाय पीने को लेकर छात्रों और युवकों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा और युवकों ने पिस्टल तान दिया। इसके बाद 8-10 लोगों ने मिलकर दोनों छात्राओं की जमकर पिटाई कर दी। सूर्य कुमार को पिस्टल की बट से सिर पर मारा। जिससे उसका सिर फट गया। यही नहीं उसके चेहरे और आंखों पर भी गंभीर चोट आई। दीपक के हाथ पैर और सिर में चोटें आई। सूचना पर कॉलेज के छात्र और गांव के लोग दौड़े। इसके बाद हमलावर वाहन से फरार हुए। सूर्य कुमार ने जवां थाने में तहरीर दी है।
कॉलेज कैंपस के बाहर चाय की दुकान पर कुछ लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की है। इसमें बच्चों द्वारा तहरीर दी जा रही है। - डॉ. प्रो. राम आशीष यादव, प्राचार्य।
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट हुृई है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सर्वम सिंह, सीओ।