न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना लोधा क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थों की और शराब की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से नशीला पदार्थ और शराब आदि बरामद हुई है।
थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो बदमाश क्षेत्र से गुजर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र के ताजपुर रसूलपुर के पास दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों में गंगा प्रसाद पुत्र पन्नालाल निवासी ताजपुर रसूलपुर थाना लोधा और हिमांशु पुत्र अशोक कुमार निवासी गूलर रोड गली नंबर दो थाना देहली गेट शामिल हैं। इनके पास से 300 ग्राम नशीला डायजापाम पाउडर, 52 बोतल शराब व 500 ग्राम यूरिया और स्कूटी बरामद हुई है। ब्यूरो