हाथरस : मृतक आमिर का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव जैतपुर मुरसान निवासी युवक व एक चार साल के मासूम की शुक्रवार की शाम को रिश्तेदारी में जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। इसे लेकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक आमिर (20) पुत्र आसीन की शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी।
जानकारी के अनुसार आमिर, अपनी मामी शबनम व उनके चार साल के बेटे सलमान को छोड़ने मानवई जलेसर बाइक से जा रहा था। गांव मानवई के निकट एक पिकअप मैक्स गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे आमिर और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मामी गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। संवाद