हाथरस : मुरसान में रेलवे स्टेशन रोड स्थित पटरी पर काम करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार को लाइन बदलने के साथ मरम्मत का काम रेल कर्मियों द्वारा किया गया। इस वजह से कई घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे फाटक बंद रहने के कारण ज्यादातर वाहन सब्जी मंडी रेलवे फाटक से होकर निकाले गए। इस वजह से सब्जी मंडी रेलवे फाटक पर वाहनों की भीड़ लग गई। कस्बा मुरसान के बाजार से मथुरा-बरेली मार्ग पर जाने वाले बड़े वाहनों को कई घंटे रुकने के बाद स्टेशन रोड स्थित रेलवे फाटक से निकाला गया। संवाद