फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: भोले बाबा और डीएम-एसपी से होगी पूछताछ... नारायण साकार हरि आएंगे या मैनपुरी में होंगे बयान

Thu, 04 Jul 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/हाथरस

सार

हाथरस के सिकंदराराऊ हादसे की जांच एसआईटी करेगी। हादसे के कारणों को लेकर एडीजी की अध्यक्षता में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईअी ने अब तक कुल 132 लोगों से पूछताछ के लिए सूची तैयार कर ली है। भोले बाबा और डीएम-एसपी से भी पूछताछ होगी। 
विज्ञापन
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ हादसे के कारणों, लापरवाही आदि से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने के लिए एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एडीजी की अध्यक्षता वाली इस एसआईटी ने अब तक पूछताछ के लिए 132 लोगों की सूची तैयार की है। जिसमें साकार विश्व हरि सत्संग के प्रवचनकर्ता भोले बाबा उर्फ सूरजपाल व डीएम-एसपी से भी पूछताछ होगी। 
विज्ञापन


बुधवार को सीएम के जाने के बाद पूछताछ का क्रम शुरू हो गया है। देर रात तक एक एक कर लोगों को बुलाया जाता रहा और पूछताछ होती रही। शासन ने मंगलवार को हुए हादसे के बाद एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया। 

जिसमें मंडलायुक्त चैत्रा वी को भी शामिल किया गया। चूंकि मंगलवार से लेकर बुधवार सुबह तक राहत व बचाव कार्य होते रहे। इसलिए मामले में जांच शुरू नहीं हो सकी। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री के समक्ष एसआईटी ने जांच को लेकर तीन दिन यानि कल तक का समय और मांगा गया। 
विज्ञापन


जिस पर सहमति मिलने के बाद एसआईटी ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद जांच तेज कर दी। सबसे पहले यह प्रारूप तैयार किया गया, जिसमें तय किया गया कि किन लोगों के बयान होने हैं। उन सभी की सूची बनाकर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए समय तय किया गया। 
Trending Videos

यह पूछताछ पुलिस लाइन परिसर में हो रही है। बुधवार शाम से पूछताछ का दौर शुरू हो गया। इस सूची में बृहस्पतिवार को भोले बाबा उर्फ सूरजपाल व डीएम-एसपी से भी पूछताछ का समय निर्धारित है। कुल 132 लोगों के बयान होने हैं।

बाबा आएंगे या मैनपुरी में होंगे बयान
एसआईटी द्वारा बयानों के लिए बनाई गई सूची में बाबा को छोडक़र बाकी सभी नाम या तो पुलिस प्रशासन से जुड़े लोगों के हैं। या फिर घटनास्थल के आसपास के लोगों के हैं। बाबा का एक ऐसा नाम है जो हाथरस से बाहर के निवासी हैं। उनके विषय में वर्तमान में मैनपुरी के आश्रम पर होने की सूचना है। 

 

इस विषय में अधिकारिक तौर पर अभी अधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है और न तय किया है कि बाबा के बयान यहां बुलाकर किए जाएंगे या फिर विशेष टीम गठित कर मैनपुरी स्थित उस आश्रम पर भेजी जाएगी। जहां बाबा मौजूद हैं। बताया गया है कि मैनपुरी पुलिस बाबा के उस आश्रम पर लगातार निगरानी कर रही है।

 
विज्ञापन

एसआईटी ने पुलिस लाइन हाथरस परिसर में सूचीबद्ध किए गए लोगों को बुलाकर उनके बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। देर रात तक बयान दर्ज करने का काम जारी था। 132 लोगों के बयान होने हैं। उम्मीद है कि कल यानि शुक्रवार तक यह प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। तभी रिपोर्ट शासन को जाएगी।-चैत्रा वी, मंडलायुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें