हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के मामले में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। इलाके में खासी चर्चा है कि बिटिया और एक आरोपी युवक के बीच गहरी दोस्ती थी। इसी युवक को ही सबसे पहले आरोपी बनाया गया था। चर्चा है दोनों की फोन पर काफी बात होती थी। निकट के गांव के कुछ लोगों ने भी यही बात कही। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस पहलू को लेकर भी जांच पड़ताल की है और काफी देर तक बातचीत की है। कुछ सबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। घटना को लेकर विवेचना कर रहे सीओ सादाबाद बह्म सिंह ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं, बिटिया के घर को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं बिटिया का गांव छावनी में तब्दील रहा। बिटिया के घर पर काफी फोर्स की तैनाती रही। बिटिया के गांव में नेताओं का आवागमन लगा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन पांच से ज्यादा लोगों को गांव में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहा। गांव के बाहर इसे लेकर कई बार उपद्रव भी हो चुका है। इलाके में जातीय तनाव भी व्याप्त है। ऐसे में गांव को जाने वाले रास्ते पर काफी पुलिस व पीएसी तैनात रही।
4 of 6
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
यही स्थिति गांव में बनी रही। वहां भी काफी फोर्स तैनात रहा। बिटिया के घर के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। गांव में छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन
5 of 6
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
वहीं, चंदपा प्रकरण को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चंदपा क्षेत्र की बिटिया के मामले के बाद से सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। यहां पर पोस्ट व कमेंट करने वालों की निगरानी हो रही है।
सामाजिक उन्माद व जाति-धर्म से जुड़ी पोस्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत आकाश सागर नाम के व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में आईटी एक्ट सहित धारा 153ए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से चंदपा प्रकरण को लेकर एक पोस्ट की गई, जिसमें जातिगत भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के पिता का नाम व पता खोजना शुरू कर दिया है।