फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: आरोपियों के परिजन से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले-मैं किसी अपराधी से मिलने नहीं आया

Fri, 25 Dec 2020 08:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह आरोपियों के परिजनों से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू शुक्रवार को चंदपा की बिटिया के गांव पहुंचे और आरोपियों के परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्हें अधिकारी काफी पुलिस फोर्स के साथ बिटिया के गांव तक लाए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद करणी सेना के पदाधिकारी वहां से चले गए। वहीं करणी सेना द्वारा शुक्रवार को गांव में महापंचायत का एलान किया गया था। इस पर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। एसडीएम सदर, सीओ सादाबाद काफी पुलिस फोर्स के साथ बिटिया के गांव के बाहर मौजूद रहे। 

करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों ने बुधवार की रात को सोशल मीडिया पर यह संदेश डाले थे कि करणी सेना शुक्रवार को बिटिया के गांव में आरोपियों के समर्थन में बड़ी पंचायत करेगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया था। पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री ओकेंद्र राणा सहित पांच लोगों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


यह लोग गांव में महापंचायत की तैयारी कराने के लिए जा रहे थे। इसके बाद पुलिस के साथ-साथ खुफिया तंत्र और ज्यादा सक्रिय हो गया। जिले की सीमाओं पर भी फोर्स तैनात कर दी गई और वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही एसडीएम सदर पीपी मीणा, सीओ सादाबाद बह्म सिंह काफी पुलिस फोर्स के साथ बिटिया के गांव पहुंच गए। 
 

पुलिस फोर्स की सतर्कता के चलते करणी सेना की कोई पंचायत आदि नहीं हुई लेकिन इस दौरान सादाबाद पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारियों को आगरा बार्डर पर हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू सहित कुछ पदाधिकारियों को गांव लेकर आई। गांव में करणी सेना के पदाधिकारियों के परिजनों आरोपियों का हाल-चाल पूछा। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

अपने समाज के लोगों का दुख जानने आया हूं, अपराधियों के साथ नहीं हूं : वीर प्रताप सिंह
हाथरस। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने आरोपियों के परिजनों से मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं केवल आरोपियों के परिजनों से मिलने आया हूं। सर्दी में रजाई की व्यवस्था है या नहीं। इनके घरों में खाने की व्यवस्था है या नहीं। मैं किसी अपराधी से मिलने नहीं आया हूं। अपने समाज के लोगों से मिलने आया हूं। 

उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी के साथ नहीं हूं। न ही मैं सीबीआई की जांच पर किसी तरह के सवाल उठा रहा हूं। जो काम न्याय पालिका का है, वह न्याय पालिका कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पहले भी जब आया था तो इन लोगों से यही वादा करके गया था कि उनके दुख के समय में मिलने आता रहूंगा और इसी वजह से यहां आया हूं। फिर इनसे मिलने आऊंगा। इसके बाद यह लोग वहां से चले गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सनी सिंह, श्रवण सिंह, राजा जायसवाल आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें