फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाबा का ढाबा की तर्ज पर हाथरस में अम्मा खिलाएंगी बथुआ पराठा, बुजुर्ग को ऐसे मिली मदद

Wed, 23 Dec 2020 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के ढाबे का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब सोशल मीडिया काफी लोगों के लिए मददगार हो रहा है। शहर के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अम्मा के बथुआ वाले पराठे का स्वाद लोग ले सकेंगे। इस दुकान का खुद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष ने वहां जाकर पराठे खाए और अम्मा को इससे लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं भाजपा नेता भी अविन शर्मा भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और अम्मा की आर्थिक मदद की। शहर से सटे गांव नगरिया नंदराम की एक बुजुर्ग बथुआ बेचती थी और अपने परिवार का जैसे-तैसे गुजारा करती थी। 

उसका बथुआ बेचते हुए वीडियो राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने अपलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लिया। ऐसे में बुजुर्ग की मदद के लिए प्रशासन भी आगे आया। 
विज्ञापन


उसे आवास व अनाज की व्यवस्था कराई गई। अब जिला प्रशासन ने कुछ लोगों की मदद से इस बुजुर्ग को ओढ़पुरा तिराहे के निकट एक ढाबा खुलवा दिया गया है। मंगलवार को खुद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने वहां पहुंचकर इसका उद्घाटन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

इस मौके पर दीपक शर्मा भी मौजूद थे। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी बथुआ वाली अम्मा के यहां जाकर पराठा खाया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। बुजुर्ग को इस काम में हर मदद का आश्वासन दिया। एडीएम जेपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें