फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सीआरपीएफ ने बिटिया के घर पर सुरक्षा की और चाक-चौबंद, लगाए कंटीले तार

Sun, 20 Dec 2020 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस कांड में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद बिटिया के गांव में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। उसके घर के बाहर कंटीले तार लगा दिए। 
विज्ञापन


जवानों ने गांव में गश्त भी की। इधर, खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं भी रहीं। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव की बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एसटी-एसटी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद गांव का माहौल थोड़ा और बदला दिखा। 

शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग गांव में दबी जुबां से इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे। आरोपियों के यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के यहां सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए। 
विज्ञापन


यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के बाहर कंटीले तार भी लगवा दिए। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन

आरोपियों के परिजनों के यहां रहा मातम जैसा माहौल

बिटिया के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद चारों आरोपियों के घर पर मातम जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह किसी ने एक आरोपी के घर पर जाकर यह बता दिया कि आरोपी को अब फांसी की सजा होगी तो उसकी मां रोने भी लगी।

जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उसके परिजन मीडिया कर्मियों पर ही बिफर गए। इधर, एक आरोपी के पिता का कहना था कि सीबीआई से हमें दूध का दूध पानी का पानी करने से उम्मीद थी, लेकिन सीबीआई ने सही कार्रवाई नहीं की, फिर भी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें