फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ पर लटके शव के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव मलामई इस्माईलपुर में 29 मार्च को पेड़ पर लटके शव प्रकरण में मृतक के पुत्र ने दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विनोद कुमार गौतम पुत्र गंगा सिंह निवासी गांव मलामई इस्माईलपुर हाल निवासी नवीपुर खुर्द नियर विभवनगर कॉलोनी हाथरस ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसके पिता गंगा सिंह की जमीनी मुकदमेबाजी बृजेश कुमार पुत्र स्व. केशवलाल निवासी गांव मलामई इस्माईलपुर, अमर सिंह पुत्र स्व. ज्वालासिंह हाल निवासी निधौली खुर्द थाना रिझौर जिला एटा से चल रही है।
विज्ञापन

गंगा सिंह को उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। 29 मार्च को प्रात: पांच बजे गंगा सिंह का शव घर के पीछे खाली जगह में नीम के पेड़ पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें