उनके अंतिम संस्कार में शामिल लोग अब दिलेर परिवार की राजनीतिक विरासत पर चर्चा करते रहे। स्व.किशनलाल दिलेर की विरासत उनके पुत्र राजवीर दिलेर ने संभाली। अब उनके बाद इस विरासत को कौन संभालेगा। ये चर्चा का विषय रहा। बता दें कि अभी तक उनकी बड़ी बेटी मंजू दिलेर सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य रही हैं। पत्नी रजनी दिलेर ने भी पिछले दिनों इगलास विधानसभा और इस बार हाथरस से लोकसभा टिकट मांगा था।
ये रहे मौजूद
प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा.जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, वीरेंद्र सिंह राना, अंजुला सिंह माहौर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, हाथरस जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, योगेश शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र पचौरी, उपेंद्रभान पचौरी, बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी, सलमान शाहिद, कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, भाजपा नेता राजीव भारती, डॉ. निशित शर्मा, संजय पंडित, सुशील गुप्ता सहित अलीगढ़-हाथरस के तमाम नेता मौजूद रहे।