न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
हाथरस रोड करबन नदी में मुरसान पुलिस को मंगलवार की सुबह एक लापता एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त होने के बाद मुरसान पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रवींद्र पुत्र दामोदर निवासी व्यापारी मोहल्ला मुरसान पिछले करीब पांच दिन से लापता था। मंगलवार की सुबह उसका शव हाथरस रोड पुल के निकट करबन नदी में मिला था। युवक के परिजनों ने बताया कि वह नशा करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पानी में डूबना आया है। संवाद