फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाथरस में एक ही परिवार के तीन बच्चों ने लहराया परचम, प्रदेश के टॉप 10 में भी बनाई जगह

Sat, 27 Jun 2020 03:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
अपने भाई बहनों के साथ काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होते ही हाथरस को सादाबाद क्षेत्र के गांव मडनई निवासी सतवीर सिंह के फोन की घंटियां बजने लगीं। बेटी काजल के परीक्षाफल को लेकर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सतवीर सिंह की बेटी काजल ने न सिर्फ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, बल्कि प्रदेश के हाईस्कूल के टॉप 10 छात्रों की सूची में भी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है।

काजल ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में हाथरस जिले में पहला और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वह जेके इंटर कॉलेज तामसी सादाबाद की छात्रा है।
विज्ञापन


उनके पिता सतवीर सिंह कस्बा सादाबाद में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। सतवीर सिंह बताते हैं कि उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर बेहद नाज है। न केवल काजल के परिवार में, बल्कि पूरे जिले में इस खबर को लेकर खुशी का वातावरण है।

काजल के भाई बहन ने भी लहराया परचम
वहीं काजल के सगे भाई प्रदीप ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में जिल में तीसरा स्थान पाया है। यही नहीं, काजल की चचेरी बहन विजेता कुमारी भी जिले में चौथे स्थान पर आई है। तीनों भाई-बहनों के परीक्षा परिणा से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। तीनों ही जेके इंटर कॉलेज तामसी के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें