फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक से गिरकर होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विशंबर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान में तैनात एक होमगार्ड की सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के पास गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को अस्पताल बुला लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि मुरसान कोतवाली में तैनात होमगार्ड विशंबर सिंह (50) निवासी बढ़ा कला थाना इगलास सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से मुरसान बाइक से आया था। सादाबाद रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट अचानक वह बेहोश होकर बाइक से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल आ गए। परिजनों द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद मुरसान पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन होमगार्ड के शव को अपने गांव बढ़ा कला ले गए हैं। बताया जाता है कि होमगार्ड विशंबर सिंह की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें