अलीगढ़ के गांव नगला हिमाचल का रजनेश अलीगढ़ शहर में मजदूरी करता था। उस पर गांव में दस दिन पहले छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसका मुकदमा भी दर्ज हुआ। अब सोमवार तड़के जंगल गए लोगों ने पास के गांव नगला परसु के खेतों में उसका शव पड़ा देखा।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी इलाके के गांव नगला हिमाचल में छेड़खानी के आरोपी मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव नगला हिमाचल का रजनेश अलीगढ़ शहर में मजदूरी करता था। उस पर गांव में दस दिन पहले छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसका मुकदमा भी दर्ज हुआ। अब सोमवार तड़के जंगल गए लोगों ने पास के गांव नगला परसु के खेतों में उसका शव पड़ा देखा।
खबर पर परिजन भी आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या कर यहां शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।