न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव अहरई निवासी एक बुजुर्ग की बुधवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघ सिंह (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दयालपुर गांव के निकट में बुधवार की रात को मेघ सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जिसकी सूचना रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह मेघ सिंह के परिजन मुरसान कोतवाली आए और उन्होंने आकर शिनाख्त की है।
बताया जाता है कि मेघ सिंह के परिवार में घरेलू विवाद हो गया था। जिसके कारण वह बुधवार की शाम को घर निकल आए थे। संवाद