शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।
शहर के क्वारसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की अमानवीय करतूत सामने आई है कि उसने अपने रुपये मांगने पर पत्नी को इसलिए गंजा कर दिया कि वह दूसरों के घर जाकर काम करने ना जा सके। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, शहर के थाना क्वारसी इलाके के गोविंद नगर में रहने वाली महिला पूजा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें महिला ने बताया कि वह दूसरों के घर पर काम करके अपना खर्च चलाती है। पीड़िता का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। पति नशे का आदी है जो आवारा किस्म के लोगों के साथ रहता है और पूरे दिन इधर-उधर घूमता रहता है। उसने अपने पति के बहनोई के लड़के की शादी पर ₹20000 दिए थे, जो दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाए गए हैं।
उसका आरोप है कि रुपये मांगने पर पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके सिर के बाल काट कर गंजा कर दिया, जिससे वह दूसरों के घरों पर काम करने नहीं जा सके। अब पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।