फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन साल से अधिक समय से जमे 13 बाबुओं के पटल बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट व तहसीलों में लंबे समय से मलाईदार पदों पर तैनात 13 कर्मचारियों के बुधवार को पटल परिवर्तन कर दिए गए। उन्हें तत्काल नई तैनाती पर जाने को निर्देशित किया गया है। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी बृजेंद्र कुमार के अनुसार डीएम के निर्देश पर तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही पटल पर जमे बाबुओं के पटल बदले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसडीएम इगलास के रीडर सुनील कुमार को एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात किया गया है। अतरौली तहसील के टंकक भूपेंद्र कुमार को अतरौली एसडीएम का अहलमद बनाया गया है। डीएलआरसी विमल गांधी को सहायक संग्रह कार्यालय तहसील खैर, संजीव कुमार प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार को सहायक संग्रह कार्यालय खैर, सहायक ग्रामीण कुसुमलता को अरेंजर गोरई संबद्ध न्याय अभिलेखागार, केशव कुमार अहलमद फौजदारी एसडीएम अतरौली को टंकक तहसील अतरौली बनाया गया है।
सहायक संग्रह कार्यालय कोल में तैनात अंजू रानी को प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार बनाया है। सीआरए अनुभाग में तैनात राजीव खरदार को साहूकारी लिपिक बनाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में तैनात वित्त लिपिक विनोद कुमार को डीएलआरसी व फार्म कीपर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन

अंकित भुईवार संग्रह कार्यालय तहसील खैर को सीआरए अनुभाग कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया है। राजस्व अभिलेखागार में तैनात पूनम को प्रतिलिपिक राजस्व बनाया गया है। साहूकार लिपिक आदित्य कुमार को एसीएम प्रथम अहलमद फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार में तैनात सविता को टंकक सामान्य लिपिक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें