फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: प्रधान और उसके बेटे ने पूर्व प्रधान के बेटे पर किया हमला, फायरिंग में घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 29 Jun 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हृदय की नगरिया क्षेत्र में प्रधान और उसके पुत्र ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के हृदय की नगरिया में रंजिश में प्रधान और उसके पुत्र ने पूर्व प्रधान के बेटे पर ईंट-पत्थरों से हमला और गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव हृदय की नगरिया के वर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह के पुत्र आशीष और पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अतेंद्र के बीच चार-पांच दिन पूर्व किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात से वर्तमान प्रधान और उसका बेटा अतेंद्र रंजिश मानने लगा। 

मंगलवार शाम को अतेंद्र वर्तमान प्रधान के घर के सामने होकर गुजर रहा था। इसी दौरान प्रधान महेंद्र, उसके बेटे आशीष ने परिजनों के साथ मिलकर अतेंद्र के ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला करने के साथ आशीष ने अतेंद्र को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली अतेंद्र के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अतेंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें