फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में किशोरी के साथ दूर के रिश्ते के चाचा ने की छेड़खानी

Wed, 14 Oct 2020 11:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिले में लगातार दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी की घटना सुर्खियों में है कि अब सहपऊ में 14 साल की एक किशोरी के साथ उसके ही दूर के रिश्ते के चाचा ने छेड़खानी की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।  

विज्ञापन



 आरोप है कि सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम सात बजे 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके दूर के रिश्ते के चाचा ने छेड़खानी की। आरोपी शराब के नशे में था। किशोरी ने घर पर आकर पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। किशोरी की मां ने पूरी घटना अपने पति को बताई। जब इस घटना के बारे में ग्रामीणों को पता लगा तो मामला सजातीय होने पर उसे दबाने की कोशिश की जाने लगी। 


मां-बेटी किसी तरह कोतवाली पहुंच गए और घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। सीओ सादाबाद बह्म सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। सीओ सादाबाद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें