फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Mar 2022 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस

सार

परिवार में दो युवकों की मौत की खबर सुनकर आसपास के काफी लोग भी मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। छीतर सिंह के तीन बेटे थे। इनमें दूसरे नंबर के बेटे राहुल की करीब दो साल पहले पत्नी के साथ हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव नगला गजुआ के रहने वाले दो चचेरे भाई श्याम सुंदर पुत्र ओमप्रकाश व जयपाल उर्फ ऋषि पुत्र छीतर सिंह की राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया के निकट नहर में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई थी। गांव और परिवार में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के शव शनिवार को गांव लाए गए। शवों का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कराया गया है।

विज्ञापन


परिवार में दो युवकों की मौत की खबर सुनकर आसपास के काफी लोग भी मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। छीतर सिंह के तीन बेटे थे। इनमें दूसरे नंबर के बेटे राहुल की करीब दो साल पहले पत्नी के साथ हादसे में मौत हो गई थी। अब शुक्रवार होली के दिन तीसरे नंबर के बेटे ऋषि उर्फ जयपाल की मौत हो गई है। दो बेटों की मौत के बाद छीतर सिंह के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें