फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान के बाद हुए झगड़े में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में रविवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया था। बाद में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी के समर्थक के घर पर हमला बोल दिया था। इसे लेकर बुधवार को गांव जटोई में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर गण्यमान्य लोगों ने बैठक कर समझौता कराया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को गांव गिलोंदपुर में मतदान को लेकर दो पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया था। बाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर आकर मारपीट कर दी थी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में तहरीर दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें