फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीजः पतियों की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, किया सोलह शृंगार

विज्ञापन
संजय गांधी कॉलोनी में झूला झूलती महलिएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हरियाली तीज पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती व भगवान गणेश की पूजा की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार भी किया। तीज पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। झूला झूलने के साथ सुहागिन महिलाओं व बालिकाओं ने गीत भी गाए।
विज्ञापन

चंदनिया खेड़ा में बालिकाओं ने नृत्य किए। नीम के पेड़ पर झूला डालकर झूला। रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी ने हरियाली तीज का कार्यकम ऑनलाइन मनाया। कार्यक्रम में क्लब की असिस्टेंट गवर्नर अरविंद भारती, मानसी क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीति गोयल, पारुल गर्ग, सुनीता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर अंजू अग्रवाल, लिटरेसी चेयर शशि पवार, क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट गुंजन भारद्वाज, रितु अग्रवाल, मधु गुप्ता, शालिनी सेठी, अंजू सिंह आदि शामिल हुए।
पूर्व महापौर शकुंतला भारती के निवास स्थल पर तीज महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शकुंतला भारती ने कहा कि तीज महोत्सव कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति का हमारे भारतीय रीति-रिवाजों का बहुत ही पवित्र पावन पर्व है। प्रेमलता गौड़ ने गीत सुनाया झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पर, सीमा ने सुनाया राधे झूलन पधारो गिरी आए बदरा, लता गुप्ता ने सुनाया मेरी बहना अखियां है प्यासी प्यासी मनवा में, पूर्णमासी अब तक ना आयो मेरो साजना, माधुरी ने गाया ढोलक की थाप के साथ गोकुल में मच रहा शोर वृंदावन मोरा नाच रही।
विज्ञापन

विश्व भारती स्कूल में वर्चुअल हरियाली तीज मनाई गई। जूनियर वर्ग में केशवी चौहान प्रथम, अक्षरा शर्मा द्वितीय, केशव अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में लक्ष्मी बघेल प्रथम, अर्पिता सक्सेना द्वितीय, कशिश जादौन तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें