फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट से गर्माया हरदुआगंज का माहौल

Tue, 27 Jun 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक संदेश को लेकर हरदुआगंज थाने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदुआगंज में व्हाट्स एप ग्रुप पर संप्रदाय विशेष के त्यौहारों पर आपत्तिजनक संदेश को लेकर सोमवार दोपहर कस्बे का माहौल गर्म हो गया। सैकड़ों लोगों ने थाने जाकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए गुस्साए लोगों को शांत कर घर वापस किया।  
विज्ञापन


कस्बे के एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर व्हाट्स एप ग्रुप पर एक संप्रदाय के त्यौहारों को लेकर आपत्तिजनक संदेश डाला। इसकी जानकारी जब उस समुदाय के लोगों को हुई तो सैकडों की संख्या में थाने पहुंच गए। लोगों ने कड़ा ऐतरात जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने रोड जाम करने का भी एलान कर दिया। जब थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। इस मामले में राष्ट्रीय उलेमा काउंसलिंग के जिला सचिव सैय्यद अब्दुल्लाह ने कस्बे के ही अजय पाठक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

एसओ हरदुआगंज विनोद कुमार ने बताया कि ग्रुप एडमिन जीतेश अग्रवाल व आरोपी अजय पाठक के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने व सूचना प्रोद्योगिकी का दुरुपयोग करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153ए  व आईटी एक्ट 66ए/67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रुप एडमिन जीतेश अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


... जब ग्रुप एडमिन की जान पर बनी
जिस समय थाने पर सैकड़ों लोग हंगामा कर रहे थे, तभी दो पुलिसकर्मी बाइक से ग्रुप एडमिन जीतेश अग्रवाल को बुलाने गए। जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी जीतेश को बाइक पर बीच में बिठाकर होली चौक के पास पहुंचे तभी गुस्साये लोगों ने उन्हें बाइक से खींच लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। यह देख अन्य पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए तथा उसको छुड़ाया। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि जीतेश स्वयं थाने आया था। पुलिस हिरासत में मारपीट की बातें निराधार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें