जीटी रोड स्थित संतसार पब्लिक स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने हनुमान जी का स्वरूप धारण किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस मौके चेयरमैन सुरेंद्र कुमार जिंदल, प्रधानाचार्य एसके झा, मेघराज सिंह, राहुल सिंह, नेहा, रुचि, धर्मवीर, दीपक वार्ष्णेय, गीता मित्तल, ललित आदि मौजूद रहे। सारसौल स्थित प्राचीन श्री हनुमान मन्दिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा पार्षद हरिशंकर, उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षद दीपक चौधरी, दिनेश भारद्वाज, बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
सनातन प्रतिभा फाउंडेशन की ओर से आगरा रोड न्यू आरके पुरम में सिद्धपीठ माता चिंतपूर्णी देवी व मनकामेश्वर महादेव चित्रगुप्त मंदिर पर रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संस्था ने 151 हनुमान चालीसा वितरित की। महामंत्री प्रमोद सक्सेना, अध्यक्ष राजरानी सक्सेना, अभिषेक सक्सेना और साक्षी सक्सेना ने महाआरती कर प्रसाद वितरण किया । इस मौके पर बृजेश कुमार शर्मा, अमित राठी, प्रियंका, राजकुमार, शशि, विवेक, पूनम, वर्षा, दीपा आदि मौजूद रहे। महानगर के आईटीआई रोड स्थित बरौला बाईपास पुल के नीचे हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। बजरंग बली की आरती और चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालुओं में सब्जी-पूड़ी का वितरण किया गया। इस मौके रिंकू बघेल, आकाश, अमित, रोनित, तरुण आदि मौजूद रहे।
पंच कामेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंद्र कुमार, विकास, अनुज आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति मंच पहले परिवर्तन की पहल पर हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनू सविता, कौशल सेंगर, ओम प्रकाश, ओपी, विमल राजपूत, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
हनुमान जयंती पर सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्टेशन रोड, मथुरा रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड सहित विभिन्न मार्गों से होकर मंगलेश्वर मंदिर पर ही समाप्त हुई। इसमें दर्जन भर से अधिक भगवान के डोले शामिल रहे। मुख्य आकर्षण राम लक्ष्मण सीता का डोला रहा। महाकाल, राधा-कृष्ण के डोले ने भी मनमोहा। बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बैंडबाजे और भक्ति गीतों पर भक्त गाते और नाचते रहे। इस मौके पर पंडित अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेन्द्र उपाध्याय, काकू, हर्षित अग्रवाल, यश गौतम, राहुल कश्यप, सुमित, छोटू आदि मौजूद रहे। फफाला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। हवन पूजन कर महाआरती हुई। जितेंद्र तिलकधारी के द्वारा माता महाकाली का खप्पर भरा गया। इसके साथ ही माता कालिका का बाजार में भ्रमण हुआ। इस मौके पर नितिन वार्ष्णेय, नरेंद्र, राजू, संचित, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।