फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त स्वाभिमान रैली: 800 वाहनों से करणी सेना, क्षत्रिय महासभा समेत आधा दर्जन संगठन पदाधिकारी पहुंचे आगरा

Sat, 12 Apr 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल के नेतृत्व में 100 गाड़ियों से कार्यकर्ता आगरा रवाना हुए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान के नेतृत्व में 140 वाहनों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह के नेतृत्व में 40 वाहनों से करीब 200 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। बजरंग बल के संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में 30 वाहनों में करीब 150 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। 
विज्ञापन
अपने समर्थक के साथ आगरा जाते ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा राणा सांगा के संबंध में सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी के विरोध में आगरा में आयोजित रक्त स्वाभिमान रैली में अलीगढ़ से क्षत्रिय समाज के करीब तीन हजार लोग शामिल हुए। करणी सेना समेत आधा दर्जन संगठनों के पदाधिकारी 800 वाहनों में आगरा पहुंचे।

विज्ञापन

  
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल के नेतृत्व में 100 गाड़ियों से कार्यकर्ता आगरा रवाना हुए। मुकेश रावल ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर गाड़ियां एकत्र हुईं। बाद में निर्धारित समय पर रवाना हुईं। आगरा जाने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र सिंह बिल्लू प्रधान, जिलाध्यक्ष धीरू सिंह, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख राहुल ठाकुर आदि 700 कार्यकर्ता शामिल थे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान के नेतृत्व में 140 वाहनों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। विवेक चौहान ने बताया कि आगरा जाने वालों में संरक्षक कर्नल आरके सिंह, वीरेंद्र सिंह, ठा. सुनील सिंह, नागेंद्र सिंह, गगन प्रताप, सुमित चौहान आदि 600 कार्यकर्ता शामिल थे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह के नेतृत्व में 40 वाहनों से करीब 200 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। बजरंग बल के संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में 30 वाहनों में करीब 150 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। 

Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित फार्म हाउस में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम किया। बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने के बाद करीब 600 कार्यकर्ता निजी वाहनों से आगरा रवाना हुए। ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजीव गौड़ ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों को अलीगढ़ बुलाया गया था। यहीं से एक साथ सभी लोग आगरा रवाना हुए। आगरा जाने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर, राष्ट्रीय संयोजक अनिल खेरा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रू, यूपी प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजीव गौड़, ब्रज प्रांत प्रभारी रवि मलहोत्रा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रानू भारद्वाज, कासगंज जिलाध्यक्ष कपिल लोधी आदि शामिल हैं। 

राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री शांतनु गुप्ता ने बताया कि 60 वाहनों से संगठन के कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव सारस्वत, बाबा ठाकुर, दीपेंद्र सिंह, मानू ठाकुर, राकेश सोलंकी, सुमित शर्मा आदि शामिल थे। अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 30 गाड़ियों में करीब 200 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें