अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल का ट्रायल 18 दिसंबर को होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का ट्रायल 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा।
बाराबंकी में 22 से 25 दिसंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल 18 दिसंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि हैंडबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल 18 को सुबह 11 बजे से होगा। मंडलीय टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल स्टेडियम में 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का ट्रायल 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। मंडलीय टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल स्टेडियम में 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। प्रदेश स्तरीय बरेली में 2 से 5 जनवरी तक होगी।