फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ओपन क्रिकेट सीरीज पर हमजाह का कब्जा

विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रठगांव स्थित हमजाह क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए ओपन क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में मेजबान हमजाह क्रिकेट अकादमी ने अंशुल क्रिकेट क्लब को 11 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर हमजाह की टीम ने जीत दर्ज की। तौसीफ मलिक को 77 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



मैच में हमजाह क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। तौसीफ मलिक ने 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित ने 55 और निखिल ने 25 रन का योगदान दिया। अंशुल क्रिकेट क्लब की ओर से शोएब ने पांच विकेट झटके। नासिर और परितोष को दो-दो तथा बिलाल को एक विकेट मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें