अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में महिलाओं की प्रतिष्ठित 65वीं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप अलीगढ़ में आयोजित की जााएगी।
यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट 17 से 19 नवंबर तक श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मथुरा रोड के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की चैंपियनशिप पूर्व सांसद स्वर्गीय शीला गौतम जी की याद में समर्पित है, जो इस क्षेत्र में उनके योगदान और विरासत को सम्मान देती है। भारत सरकार की “अस्मिता “ योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु भी यह पहल की जा रही है।
शीला फोम लिमिटेड समूह की कंपनियों के सीएमडी राहुल गौतम को इस आयोजन का उद्घाटन करने हेतु आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा चैंपियनशिप के दौरान मैचों का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश से शीर्ष रैंकिंग वाली 14 टीमें हिस्सा लेंगी। खेल प्रेमियों को बेहतरीन बास्केटबॉल देखने को मिलेगा, क्योंकि इस टूर्नामेंट में राज्य के खिताब के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन सचिव सुनील दत्त ने कहा खेल प्रेमी इस मौके पर आयोजन का आनंद उठाएं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। ब्यूरो