हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने एक्स प्लोड वॉरियर्स क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हरा दिया। हमजाह क्रिकेट एकेडमी के मैदाने रठगांव में खेले गए मैच में एक्स प्लोड वॉरियर्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 76 रन बनाए। इमरान ने 17 रन व जुनेद ने 16 रन की पारी खेली।
हमजाह क्रिकेट एकेडमी के संजय ने तीन विकेट, सुहैल, आयुष व हमजाह ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। हारिस ने 23 रन की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच संजय को दिया गया। इस अवसर पर मोहम्मद दानिश, अमित सचदेवा, राशिद अली बेग आदि मौजूद रहे।