फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

विज्ञापन
फरहान को मैन ऑफ द मैच देते प्रशिक्षक रईस अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हमजाह क्रिकेट एकेडमी के मैदान रठगांव में खेले गए जैनुल आबदीन त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने एक्मे क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराया। एक्मे क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 92 रन बनाए। विशाल ने 36 रन, विवेक ने 19 रन, समीर व देव ने 11-11 रन बनाए।
विज्ञापन

हमजाह क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज फहीम ने चार विकेट चटकाए। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट पर 94 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। फरहान ने नाबाद 56 रन व हनी ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच फरहान को दिया गया। मुख्य अतिथि एकेडमी के सचिव रहीम उद्दीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सुहेब खान, अरविंद, हारिस आलम, रवेंद्र, तलहा खान, मानद प्रशिक्षक रईस अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें